धर्मशाला विधानसभा सत्र: रोजगार, करुणामूलक नियुक्तियां, HRTC घाटा और भेड़पालकों की समस्याओं पर गरमाया सदन

Dharamshala,Rahul-:धर्मशाला में जारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार का दिन विपक्ष और सरकार के बीच तीखे सवाल–जवाबों से भरा रहा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे किए थे और 10 गारंटियां जारी की थीं।उन्होंने सवाल उठाया कि पहली कैबिनेट बैठक में पक्की नौकरियां देने का वादा किया गया था,मगर आज सरकार यह कह रही है कि रोजगार संबंधी सूचनाएं इकट्ठी की जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री कभी 23 हजार तो कभी 34 हजार नौकरियां देने का दावा करते हैं,लेकिन पक्की और पेंशन वाली नौकरियों का वास्तविक आंकड़ा कब दिया जाएगा।

विपक्ष ने नौकरियों पर समयबद्ध जानकारी देने की मांग करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकार केवल आश्वासन दे रही है।इस बीच भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश के हितों की पैरवी के लिए तैनात महाधिवक्ताओं और सहायक महाधिवक्ताओं की संख्या पर प्रश्न पूछा।मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि बीबीएमबी,शानन जलविद्युत परियोजना और वॉटर सेस से जुड़े मामलों समेत कई महत्वपूर्ण मामलों में चार वरिष्ठ वकील प्रदेश का पक्ष रख रहे हैं। इस दौरान विपक्ष इस जवाब से असंतुष्ट दिखा और थोड़ी नोकझोंक भी देखने को मिली।

झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने बोर्ड–निगमों और सोसायटियों में स्वीकृत पदों की जानकारी मांगी।जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है और विभिन्न विभागों में इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है,जिसकी पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी। वहीं HRTC के संबंध में सरकार ने स्पष्ट किया कि निगम पर लगभग 2200 करोड़ रुपये का घाटा है,जिसमें 1300 करोड़ रुपये देनदारी शामिल है।

रिटायर्ड होमगार्ड कर्मियों के एरियर भुगतान को लेकर विपक्षी विधायकों सुधीर शर्मा और रणवीर निक्का ने सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वित्तीय स्थिति सुधरते ही भुगतान किया जाएगा।करुणामूलक नियुक्तियों पर दीप राज ने मांग उठाई कि आय सीमा के तहत पात्र लोगों को बार–बार सड़कों पर बैठकर आंदोलन न करना पड़े,इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नीति में बदलाव भी किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक करुणामूलक नियुक्तियां दी थीं और वर्तमान सरकार को भी अपने तीन साल का आंकड़ा सार्वजनिक करना चाहिए।

नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने गद्दीधार–करसोग बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई और HRTC की खराब बसों को लेकर सुरक्षा सवाल खड़े किए। त्रिलोक जाम्वाल ने जाह्नू–कंदरौर–हारलोग बस सेवा की बहाली पर जवाब मांगा।

शून्यकाल में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने भेड़पालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दवाओं की किल्लत,भेड़ों की चोरी, जंगलात विभाग द्वारा वार्डबंदी और बाहरी राज्यों की भेड़ों की बिक्री जैसी समस्याएं समुदाय को प्रभावित कर रही हैं।उन्होंने भेड़पालकों के लिए विशेष सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।धर्मशाला विधानसभा में दिनभर चले सवाल–जवाब प्रदेश की चुनौतियों और सरकार–विपक्ष के बीच बढ़ती तल्ख़ी को साफ दर्शाते रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.