सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल को मिला एजुकेशन इम्पेक्ट अवार्ड 2025

राहुल चावला , धर्मशाला( TSN)-सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल  प्रदेश को दिल्ली में इंडियन इंस्टीटयूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) एजुकेशन इम्पेक्ट अवार्ड 2025 से नवाजा जाएगा। सीयू एचपी को बेंचमार्क यूनिवर्सिटी फॉर रिसर्च के लिए सम्मान दिया जा रहा है। दिल्ली में आज एजुकेशन पोस्ट न्यूज (ईपीएन) और फेडरेशनल फॉर वल्र्ड एकैडमिस (एफडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित किए जा रहे 7वें इंडस्ट्री एकैडमिया इंटेग्रेशन कन्क्लेव 2024 में सीयू एचपी को यह सम्मान दिया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी सीयू एचपी की सराहना : प्रो. सत प्रकाश बंसल
सीयू एचपी के वीसी प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि मेरा मानना है कि एक अच्छा माहौल बनाने के लिए एक बेहतर आधारभूत ढांचा होना चाहिए। हालांकि सीयू का अपना भवन अभी तक नहीं बन पाया है, इसके बावजूद सीयू पिछले तीन साल से एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की अखिल भारतीय  स्तर पर खेलों का आयोजन कर रहे हैं। यही वजह है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी सीयू एचपी की सराहना की है साथ ही सीयू को फिट इंडिया और खेलो इंडिया का कॉन्सेप्ट बनाने का काम भी अखिल भारतीय स्तर पर दिया गया था, जिसे भी हमने करके दिखाया है।  प्रो. बंसल ने कहा कि आधारभूत ढांचे की कमी, कहीं न कहीं खलती है। हमें पूरी उम्मीद है कि देहरा में बन रहे सीयू के कैंपस में अगले शैक्षणिक सत्र से कई विभाग देहरा में अपने भवन में चलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.