बर्फबारी के बीच आवश्यक सेवाओं की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री के सख़्त निर्देश

Shimla, 23 January-:प्रदेश में हो रही बर्फबारी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जन-जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य आवश्यक जन सेवाओं से जुड़े मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाधित सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों और मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति और पेयजल योजनाओं को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन को जरूरतमंद लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को निर्देश दिए कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्षा और बर्फबारी से प्रदेश के किसान और बागवानों को राहत मिली है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन का पर्यावरण पर निरंतर प्रभाव पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के कारणों के अध्ययन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि भविष्य की नीतियों और कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रभावी प्रावधान किए जा सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.