ज्वाली में गरजे जयराम ठाकुर: ठहराव तोड़ने के लिए नए चेहरों को मौका देना होगा

Kangra, 23 January-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला मंडल में आयोजित भाजपा संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी की मजबूती का आधार अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और समयानुकूल राजनीतिक रणनीति है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है, वहां नए प्रयोग और प्रभावी नेतृत्व को साथ जोड़ने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और व्यक्तिगत अहंकार या गुटबाजी के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी अनुशासन की मर्यादा का उल्लंघन करेगा, पार्टी उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नए लोगों के पार्टी में आने का विरोध करना संगठन के हित में नहीं है, क्योंकि भाजपा की ताकत समावेशी राजनीति में ही रही है।राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश विकास की दौड़ में पीछे चला गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जनहित के लिए नहीं, बल्कि पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करने के लिए जानी जाएगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के भीतर ही गंभीर असंतोष की स्थिति है, जहां मंत्री और शीर्ष नेतृत्व आपसी टकराव में उलझे हुए हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की कथित झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें। बैठक में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर, हरवंश राणा, संजय गुलेरिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश काका सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीमेंट के बढ़ते दामों पर सुधीर शर्मा ने घेरा सुक्खू सरकार, बोले- जनता में बढ़ रही नाराजगी

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में सीमेंट के बढ़ते दाम, एचपीटीडीसी कर्मचारियों के वेतन,निर्माण कार्यों और नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने सरकार पर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर निराशा...

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है,जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों के लिए प्रयास करने...

सीएम सुक्खू ने हिमाचल भाजपा के सभी सांसदों की कौवों के साथ की तुलना

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने हिमाचल...

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

मंडी/धर्मवीर-:एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई के लिए पसीना बहा रहा था। भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में...

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान,बोलीं- CM की ओर से अभी नहीं आया प्रस्ताव

शिमला,संजू-:हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय शिमला में लगातार दो दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंत्रिमंडल विस्तार,संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव उनके सामने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.