सीएम मीडिया एडवाइजर का पलटवार …जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- 2 साल के कार्यकाल को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए आरोपो पर सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलटवार किया और दबाव में  बयान बाजी करने की बात कहीं। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने ऑपरेशन लोट्स चलाया लेकिन जनता ने कांग्रेस सरकार का साथ देते हुए भाजपा को करार जवाब दिया। उन्होंने प्रदेश हित में विपक्ष का सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया।
BJP  में चल रही अंदरूनी कलह..दबाव में है जयराम ठाकुर
नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार पर सवाल उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं, जो उन्होंने प्रदेश हित में किए हो।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की बयानबाजी जयराम ठाकुर कर रहे है,उससे साफ नजर आ रहा है कि उन पर कोई न कोई तो दबाव है, जो उनकी भविष्य की राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह से जुड़ा हो सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर जनता को बताए कि उनकी पूर्व सरकार ने  अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाया.
जनहित से जुड़े मसले पर एक भी पत्र नहीं लिखा नेता विपक्ष ने 
नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने चुनाव से कुछ माह पूर्व रेवडिय़ां बांटने का काम करते हुए 900 संस्थान अधिसूचित कर दिए जबकि उसके लिए कोई प्रावधान नहीं किए। बावजूद इसके जनता ने भाजपा को चुनाव में नकार दिया और कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में लाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम  सरकार को बदनाम और कमजोर करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाना नहीं है  बल्कि प्रदेश हित की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष 2 वर्ष में जनहित से जुड़े मसले पर एक भी पत्र मुख्यमंत्री व सरकार को नहीं लिखा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.