CM नायब सैनी ने किया चुनाव प्रचार अभियान तेज.. विपक्षियों पर साधा जमकर निशाना

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  अपने विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान की गति को तेज कर दिया है ।वहीं उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षियों पर  तंज भी कसा । मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा कि आने वाली 25 मई  को हरियाणा में चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक की जा रही है व चुनावी अभियान को गति दी जा रही है।
वहीं  पूर्व उपमुख्यमंत्री व जेपी नेता दुष्यंत चौटाला द्वारा भाजपा  सरकार के कई राज खोलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी  ने कहा कि ये बहुत अच्छा है, उन्हें राज खोलने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई दिशा की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री की तरफ से जो भी योजना आई है उसको मनोहर लाल खट्टर की सरकार में धरातल पर उतरने का काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी  ने कहा कि हाई कोर्ट में याचिका मंजूर हो चुकी है कि उपचुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि   हाई कोर्ट का निर्णय सर्वप्रिय है और हमारी तरफ से भी अपना पक्ष रखा जाएगा. इसके बाद जो भी हाई कोर्ट का निर्णय होगा वह मान्य होगा। उन्होंने कहा कि अभी 6 महीने का कार्यकाल बाकी है जिसके लिए पद पर बने रहना जरूरी है।
कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्र मोहन को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा पर कहा ये 
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा  अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करने पर नायब सैनी ने   कहा की विपक्ष में बड़ी हलचल है। बड़े चेहरे के सामने कोई ऐसा चेहरा विपक्षी पार्टी उतार दे जो हार जाए, वह दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं।उनके अंदर भय का वातावरण बना हुआ है।वहीं  हिसार में कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्र मोहन को कांग्रेस  द्वारा मैदान में उतारने की चर्चा पर  मुख्यमंत्री ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई हमारे वरिष्ठ नेता है वह समझ रखते हैं। राजस्थान में भी उन्होंने  मजबूती से चुनाव प्रचार किया था और हरियाणा में भी वह पार्टी के लिये मजबूती से चुनाव प्रचार करेंगे।
इंडिया गठबंधन को बताया घटिया गठबंधन 
इंडिया गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री नायाब ने बीते कल बयान दिया था उसे पर उन्होंने कहा कि  दिल्ली रामलीला मैदान के अंदर घटिया गठबंधन बना कर जो दृश्य पेश किया गया कि यह भ्रष्टाचार में गोल्ड मेडल में लेकर आए हैं। इस प्रकार का प्रस्तुतीकरण इन लोगों ने देश के सामने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति जीरो टॉलरेंस पर काम करने की है और इन लोगों ने उनके विपरीत काम किया है।वहीं आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द  केजरीवाल पर भी निशाना साधते  हुए नायब सैनी  ने कहा कि जो लोग यह कहते थे कि मेरी सरकार में कोई भी मंत्री अगर भ्रष्टाचार करेगा तो मैं उसी  समय इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन अब वह जेल जाने के बाद वहां से भी सरकार चलाने की बात कह रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.