कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी…बोले सरकार और संगठन के बीच बनाया जाएगा तालमेल

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)– हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव होने हैं. हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले सरकार में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर को हिमाचल कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी ने आज राजीव भवन पहुंचकर हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका स्वागत किया.
हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा के साथ जिम्मेदारी को निभाएंगे. संजय अवस्थी ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी मिलती है. सबसे पहली चुनौती लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव हैं.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ लोकसभा और उपचुनाव लड़ेगी. साथी उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर हाल में बनाने का प्रयास किया जाएगा और आने वाले दिनों में मंत्री कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे जो कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के साथ समस्याओं को भी सुनेंगे।
पूर्व सरकार द्वारा 90 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा गया
वही संजय अवस्थी ने प्रदेश में होने वाले लोकसभा और उपचुनाव जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 महीने पहले कांग्रेस की सरकार बनी, सरकार बनते ही बड़ी चुनौती प्रदेश की आर्थिक स्थिति थी. पूर्व सरकार द्वारा 90 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा गया था, उसके बाद आपदा से प्रदेश को जूझना पड़ा. इसके बावजूद भी प्रदेश में विकास की गति को नहीं रोक दिया गया।
5 साल तक  गायब रहे BJP सांसद 
वही संजय अवस्थी ने शिमला संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप पर भी निशाना साधा और कहा कि 5 साल तक सांसद रहे लेकिन सांसद निधि से उन्होंने कोई भी काम नहीं किया। 5 साल तक वे पूरी तरह से गायब रहे और अब इन चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें जवाब देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.