रामपुर में सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अगले 6 माह में 4 हजार शिक्षक होंगे भर्ती

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है तथा आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं।इन स्कूलों में लगभग दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।इन स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

300 विद्यालय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 300 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2021 में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था,जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इन क्षेत्रों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक तकनीक पर जोर

प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और अटल मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज़ संस्थान चमियाना को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है।एम्स की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं तथा 19 वर्ष पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की है।

ओपीएस जारी रहेगी,आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहने तक इसे बंद नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार एक नीति तैयार करने पर कार्य कर रही है,जिसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा।

करुणामूलक आधार पर 70 प्रतिशत मामलों का समाधान

उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर रोजगार के पात्र मामलों में लगभग 70 प्रतिशत मामलों का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है।सुक्खू ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को पूर्व भाजपा सरकार से 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिलीं।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाएं कीं,लेकिन इनके लिए आवश्यक स्टाफ और आधारभूत ढांचा उपलब्ध नहीं करवाया गया।

जनता के धन का उपयोग जनकल्याण और विकास में:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का धन जनता का है और सरकार का उद्देश्य इस धन का उपयोग जनकल्याण तथा विकास के लिए करना है।उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का वास्तविक अर्थ गरीब की आवाज सुनना,उसके दर्द को समझना और उसके अनुरूप योजनाओं को कार्यान्वित करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसे बजट में विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी हुई है।उन्होंने कहा कि आगामी एक दिसंबर से दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में और वृद्धि की जाएगी।

किशाऊ परियोजना से प्रदेश को आर्थिक लाभ की उम्मीद

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों की मजबूती से पैरवी कर रही है।किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों के अनुरूप समझौता लागू करवाया गया,जिससे बिजली उत्पादन के लिए तीन से पांच हजार करोड़ रुपये के संभावित व्यय की बचत हुई है।उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण के बाद प्रदेश के खजाने में प्रतिवर्ष लगभग 1,500 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

उत्तराखंड भी हिमाचल की तर्ज पर समझौता चाहता था:

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर समझौता चाहता था,लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में भी प्रदेश सरकार को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और इससे राज्य के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं।

कड़छम वांगतू परियोजना से 150 करोड़ रुपये वार्षिक आय की उम्मीद

उन्होंने कहा कि रॉयल्टी से संबंधित कानूनी लड़ाई जीतकर कड़छम वांगतू परियोजना से हिमाचल प्रदेश के लिए प्रतिवर्ष लगभग 150 करोड़ रुपये की आय सुनिश्चित की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना लागू करने जा रही है।योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता तथा पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा।

महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए धनराशि देने की घोषणा

उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सुख आश्रय योजना के तहत तीन लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये तथा एक लाभार्थी को एक लाख रुपये की किस्त प्रदान की गई। इसी योजना के तहत एक अन्य लाभार्थी को 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल, अध्यक्ष हिमकोन विकेश चौहान, पूर्व विधायक किशोरी लाल, अध्यक्ष मिल्कफेड बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष परस राम, कांग्रेस नेता बृज लाल, मंडल अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द, कांग्रेस में हुई दोबारा वापसी

घनौर-:कांग्रेस पार्टी ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन रद्द कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा 21 नवंबर को जारी पत्र के माध्यम से यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। इसके साथ ही जलालपुर के लिए पार्टी में दोबारा सक्रिय होने...

सितारों से सजा अनिरुद्ध-काव्या का रिसेप्शन, अभिषेक शर्मा के जीजा और माता-पिता भी रहे खास मेहमान

चेन्नई।मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी तथा उसके बाद आयोजित भव्य रिसेप्शन ने फिल्म, राजनीति, क्रिकेट और कारोबारी जगत का खूब ध्यान खींचा। समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। रिसेप्शन में आकाश अंबानी,एम.एस. धोनी,रजनीकांत, कमल हासन, एम.के. स्टालिन और विजय समेत कई प्रमुख...

पर्वतारोही सचिन गांगटा सम्मानित…चांगथांग में 21 दिनों के भीतर 25 चोटियों का आरोहण कर हिमाचल का नाम किया रोशन

शिमला-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सचिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सचिन गांगटा जैसे युवा अपनी मेहनत,लगन और दृढ़ संकल्प...

शिमला विंटर कार्निवाल का बढ़ेगा दायरा,संजौली- कसुम्पटी में भी मचेगी धूम; 25 से 31 दिसंबर तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम

शिमला,संजू-:क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को यादगार बनाने के लिए शिमला में इस बार विंटर कार्निवाल को नए अंदाज में आयोजित किया जाएगा।25 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय उत्सव में इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहले से ज्यादा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।नगर निगम ने कार्निवाल का विस्तार करते...

मंडी की नेहा के प्यार में इंग्लैंड से बारात लेकर पहुंचा थॉमस, पहाड़ी रीति-रिवाजों से रचाई शादी

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।यहां की बेटी नेहा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए इंग्लैंड का रहने वाला थॉमस सात समंदर पार कर बारात लेकर पहुंचा। करसोग की खूबसूरत वादियों में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों और पारंपरिक पहाड़ी परंपराओं के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.