जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान अब देशव्यापी जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, पड़ोस, पंचायत, शहर और प्रदेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सितंबर 2026 तक ग्रामीण भारत में 12.22 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनाए जा चुके हैं और 5.69 लाख से अधिक गांव ODF Plus की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में जनवरी 2026 तक 63.83 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय और 6.36 लाख सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सीटें निर्मित की जा चुकी थीं।

कर्मचारियों के 12 हजार करोड़ के एरियर का मुद्दा उठाया
जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हजारों करोड़ रुपये के वित्तीय देय लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने अगस्त 2026 में हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की ओर से किए गए दावे का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 5,000 करोड़ रुपये के महंगाई भत्ते के एरियर और लगभग 7,000 करोड़ रुपये के वेतन एवं पेंशन संशोधन एरियर लंबित बताए गए थे।उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ पेंशन एरियर जारी करने की घोषणा की है, लेकिन शेष वैध देयों के भुगतान के लिए भी स्पष्ट समयसीमा तय की जानी चाहिए।

सफाई कर्मचारियों के भुगतान पर भी सरकार संवेदनशीलता दिखाए

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला की सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों के लंबित वैध भुगतानों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी प्रतिदिन शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखते हैं, उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने सरकार और संबंधित निकाय से सफाई कर्मचारियों के लंबित भुगतानों का समयबद्ध निपटारा करने की मांग की। उनका कहना था कि यदि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है तो इस व्यवस्था को जमीन पर चलाने वाले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है।

चाय और ब्रेड-पकौड़े के साथ पुरानी यादें हुईं ताजा

स्वच्छता कार्यक्रम के बाद जयराम ठाकुर पूर्ण बस अड्डे की एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय और ब्रेड-पकौड़े का स्वाद लिया।इस दौरान उन्होंने शिमला से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं और स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।कार्यक्रम में संजय सूद,कर्ण नंदा,पुनीता शर्मा, गौरव शर्मा,जगजीत बग्गा,श्याम शर्मा,रूप शारदा,तरुण राणा, पीयूष नेगी, पंकज निलटू और ज्योति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.