/ Oct 06, 2026

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी..बोले शराफत में रहे इसलिए हारे

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक चला सियासी उबाल अब ठंडा होता हुआ नजर आ रहा है. सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी की हार की जिम्मेदारी भी ली है. केंद्रीय आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में उठे सियासी बवाल को थामने के लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को यहां भेजा था. इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सियासी उठापटक को थामने के लिए यहां पहुंचे थे.
बातचीत के बाद मतभेदों को सुलझा लिया गया -डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अब सभी कांग्रेस के नेता मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे. सरकार और संगठन के बीच में समन्वय स्थापित करने के लिए एक कमेटी का गठन होगा. इस कमेटी में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ तीन अन्य सदस्य होंगे. इस कमेटी की घोषणा दिल्ली से की जाएगी. डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ नेताओं के आपस में मतभेद थे. बातचीत के बाद इन मतभेदों को सुलझा लिया गया है. अब कांग्रेस पूरी मजबूती से आगे बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल करेगी.
पार्टी की बातें सार्वजनिक मंच पर नहीं करे -भूपेंद्र सिंह हुड्डा 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नेताओं को यह सख्त हिदायत दी गई है कि पार्टी की बातें सार्वजनिक मंच पर जाकर मीडिया के सामने साझा न करें. उन्हें हर बात को पार्टी प्लेटफार्म पर उठाने के लिए ही कहा गया है.
अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी फैलियर बताया  – CM
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह शराफत में रहे और इसी वजह से राज्यसभा चुनाव में हार हो गई. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी फैलियर बताया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र करने की कोशिश की गई. जब वह विधानसभा में अपने चेंबर के अंदर बैठे थे तो उनके इस्तीफे की खबरें फैलाने की कोशिश की गई, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें इसलिए फैलाई जा रही थी, ताकि बजट पास करते हुए बहुमत काम हो जाए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी.
बागी विधायकों को लेकर कहा ये 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक जनता का विश्वास जीतकर कांग्रेस की टिकट पर आए थे और अब वह जनता को फेस नहीं कर सकेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके यह अयोग्य विधायक उनके बड़े और छोटे भाई हैं. ऐसे में अगर वह वापस आना चाहते हैं, तो कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ सकते हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.