हिमाचल में ठंड का प्रकोप तेज, दिसंबर में छठी बार सबसे कम बारिश दर्ज, 6 जनवरी तक शुष्क मौसम के आसार

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी जबकि कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लंबे समय से जारी सूखे के सिलसिले में आंशिक विराम तो लगा है, लेकिन दिसंबर 2025 में मात्र 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो वर्ष 1902 के बाद अब तक छठी बार सबसे कम रिकॉर्ड की गई बारिश है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में आगामी 6 जनवरी तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शीतलहर का असर बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटे का मौसम हाल
मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।कोकसर में 10 सेंटीमीटर, जोत (चंबा) में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं कुफरी में हल्के बर्फ के फाहे गिरे। कसौली में सर्वाधिक 16 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिनमें बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, पांवटा साहिब और ऊना शामिल हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बजौरा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 10 डिग्री, जबकि सोलन और हमीरपुर में करीब 16 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया।
आगामी मौसम और शीतलहर चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शीतलहर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरे प्रदेश में 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से इनकार नहीं किया गया है।
दिसंबर में रिकॉर्ड कम बारिश
दिसंबर 2025 के दौरान लाहौल-स्पीति जिले में केवल 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो अब तक के रिकॉर्ड में दिसंबर माह की छठी सबसे कम बारिश है। इससे पहले वर्ष 1902, 1907, 1925, 1939 और 1993 में दिसंबर माह में इतनी कम वर्षा दर्ज की गई थी।
संदीप शर्मा, मौसम वैज्ञानिक:
“बर्फबारी और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.