/ Oct 16, 2026

शिमला में ‘एकता’ प्रदर्शनी का रंगारंग आगाज़.. देशभर के हुनर को मिला साझा मंच

Shimla,Sanju-भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से शिमला के पदम देव कॉम्प्लेक्स, रिज मैदान में ‘एकता’ (Exhibition cum Knowledge Sharing for Textile Advantage) प्रदर्शनी और ज्ञान सत्र का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन 26 मई तक चलेगा, जिसमें देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों और शिल्प उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक और नवाचारपूर्ण उत्पादों के 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां न केवल स्थानीय कारीगरों को मंच देती हैं, बल्कि शिमला जैसे पर्यटन स्थल पर इसे आयोजित करने से देश-विदेश के पर्यटक भी भारत की समृद्ध हस्तशिल्प और बुनाई परंपरा से जुड़ते हैं।

कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय ज्ञान सत्र और कार्यशालाएं भी 19 से 21 मई तक गेयटी थिएटर में आयोजित की जा रही हैं। वस्त्र मंत्रालय की ट्रेड एडवाइजर शुभ्रा ने बताया कि इन सत्रों का उद्देश्य युवा कारीगरों और उद्यमियों को डिज़ाइन, तकनीक, मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं से अवगत कराकर उनके कौशल और व्यावसायिक समझ को बेहतर बनाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.