हरियाणा (एकता): हरियाणा की बेटी पूजा ने कमाल कर दिखाया है। बता दें कि दिल्ली में चल रहे पैरा राष्ट्रीय खेलों में झज्जर के गांव रेढूवास की पूजा ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर प्रदेश के साथ-साथ मां-बाप का नाम रोशन किया। सूत्रों के मुताबिक उसने पैरा राष्ट्रीय खेलों 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक जीता। बताया जा रहा है कि पूजा की सफलता पर रेढूवास में खुशी का माहौल है। हालांकि परिवार को पूरा यकीन था कि उनकी बेटी शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी। वहीं दूसरी तरफ बेटी की इस कामयाबी पर मां ने वीडियो बनाकर उसको भेजी तो उसकी खुशी दोगुनी हो गई। परिजनों के अनुसार पैरा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली तो उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

परिवार से स्वर्ण पदक जीतने का किया था वादा
जानकारी के मुताबिक पूजा ने पैरा राष्ट्रीय खेलों में जाने से पहले मां-बाप से जीतने का वादा किया था। जो कि उसने पूरा किया। पूजा के भाई ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसे दौड़ लगाते हुए की वीडियो बनाकर कमेंट्री के साथ पेश किया। इसके बाद उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। जिसके चलते उसने इन 2 खेलों में शानदार रूचि दिखाई।
