Shimla,Sanju(TSN)-भारत-पाक युद्ध के बाद जहां भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम चला रही है,वहीं कांग्रेस भी राष्ट्रभक्ति से जुड़े अपने अभियान‘जय हिंद सेना कार्यक्रम’ का आयोजन कर रही है।इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 30 मई को शिमला स्थित पीटरहॉफ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल,वरिष्ठ नेता अजय माकन,प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री सहित कई विधायक और प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व सैनिकों और ऑपरेशन सुंदरबन में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी कांग्रेस ने चीफ विहिप केवल सिंह पठानिया को सौंपी है।मंगलवार को सचिवालय में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
केवल सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।सेना की वीरता को सम्मान देने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने यह पहल की है।उन्होंने कहा कि जय हिंद कार्यक्रम न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि है,बल्कि वर्तमान और सेवानिवृत्त सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर भी है।
