Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।समग्र शिक्षा अभियान और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते के तहत राज्य के 2809 स्कूलों को फाइबर टू द होम (FTTH) तकनीक से जोड़ा जाएगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसे शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति की दिशा में मील का पत्थर बताया।उन्होंने कहा कि इस पहल से स्मार्ट क्लास,आईसीटी लैब और डिजिटल लर्निंग जैसे आधुनिक शैक्षणिक साधनों को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई उपस्थिति मॉनिटरिंग प्रणाली को भी और अधिक मजबूती मिलेगी।अभी तक राज्य के लगभग 1000 स्कूल इंटरनेट से जुड़े हुए हैं।इसके अलावा,12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिरमौर में छात्र पिटाई मामला:मंत्री ने लिया संज्ञान
सिरमौर जिले में एक छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और नियमानुसार संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।
