भावना,फ़रीदाबाद(TSN): फरीदाबाद के सेक्टर 55 में गोवर्धन पूजा के दिन जगह-जगह खिचड़ी बांटी गई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री करण दलाल ओर कांग्रेसी नेता जगन डागर भी मौजूद रहे। करण दलाल ने कहा कि बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लगातार लोगों को गुमराह कर रही है और वहीं कांग्रेस पार्टी पर जो गलती हुई थी वह अब दोबारा नहीं होगी। इसी को देखते हुए अब कांग्रेस पार्टी सतर्क हो चुकी हैं।
बता दें की सेक्टर 55 में गॉड ब्राह्मण सभा की तरफ से खिचड़ी वितरण करने का प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे करण दलाल ने फरीदाबाद में लगातार पॉल्यूशन का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं। इसी को लेकर जहां जहां नगर निगम ने कहा था कि हम चारों तरफ पानी का छिड़काव कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रोड पर पॉल्यूशन दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने बताया की अब आने वाले समय में बीजेपी सरकार का पल्ला साफ हो जाएगा और लोगों को अब कांग्रेस पार्टी पर विश्वास हैं।
