भावना,कुरुक्षेत्र(TSN): कुरुक्षेत्र में सोमवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि गोवर्धन पर्वत उठाकर श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का घमंड तोड़ा था ओर यह त्योहार भाईचारे और इकट्ठे रहने का पर्व हैं।
लोगों का कहना हैं की पहले इंद्रदेव की पूजा होती थी लेकिन श्री कृष्ण के कहने पर बृजवासियों ने गोवर्धन पूजा करनी आरंभ कर दी तो इंद्र देव कुपित हो गए। उन्होंने मूसलाधार बारिश कर सब कुछ अस्तव्यस्त किया तो श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सबकी रक्षा की।
वहीं नीरू वर्मा ने बताया कि यह त्यौहार कार्तिक प्रतिपदा को मनाया जाता है और श्री कृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था। मास्टर कंवरलाल ने कहा कि यह राष्ट्र जोड़ने का पर्व हैं।
