/ Sep 29, 2026

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में नामों का सत्यापन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।अशोक अरोड़ा ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों के फॉर्म भरवाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न कटे।

मीडिया से बातचीत के दौरान अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे।उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ इस प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एसआईआर अभियान का विरोध नहीं करती, लेकिन यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात सामने आता है तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।अरोड़ा ने सुझाव दिया कि वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक किया जाना चाहिए, जिससे एक व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर दर्ज दोहरे वोट स्वतः समाप्त हो सकें।वहीं, एलएनजेपी अस्पताल में 15 वर्षीय किशोर के साथ कथित बर्बरता के मामले पर उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नियुक्ति से पहले संबंधित व्यक्तियों के चरित्र और सेवा रिकॉर्ड की गहन जांच की जानी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं,जिन्हें बाद में लोक निर्माण विभाग की मदद से सुरक्षित...

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.