/ Sep 29, 2026

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां एक जैसी ही हैं।लेकिन वहां पर डबल ईंजन की सरकार है जो आपदा के समय तुरंत राहत पहुंचाती है जबकि हिमाचल में ऐसा नहीं हो रहा।यहां नगर निगम और पंचायत चुनावों से लोगों ने प्रदेश सरकार को जबाव दे दिया है कि वे सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं।

दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रगति पथ यात्रा के तहत फोरलेन पर मलोरी टनल पर पैदल यात्रा भी की और मोतीपुर में पौधा भी रोपा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 25 वर्षों तक निर्वाचित रहकर सरकार चलाने का एक अदभुत रिकार्ड बनाया है।13 वर्षों तक गुजरात के सीएम और अब लगातार 12 वर्षों तक देश के पीएम के रूप में उन्होंने जो काम किए हैं उन्हें आज पूरा विश्व सराह रहा है।एक भारत विश्व में एक अलग पहचान बना पाने में कामयाब हुआ है और पूरे विश्व की नजरें अब भारत पर टिकी हुई हैं।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से मंडी तक जहां पहले 6 घंटे लगते थे वहीं अब फोरलेन निर्माण से यह दूरी मात्र 3 घंटों की रह गई है।ऐसे हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने-कोने तक विकास पहुंचाया है।इस मौके पर विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी,पूर्ण चंद ठाकुर,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं,जिन्हें बाद में लोक निर्माण विभाग की मदद से सुरक्षित...

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.