/ May 19, 2026

यमुना नहर की हालत ऐसी….गंदे नालो के बीच खडे होकर छठ पर्व पर कैसे होगी पूजा

4 नवम्बर, यमुनानगर –एक तरफ दिल्ली में  दूषित यमुना को छठ पर्व से जोड़कर जमकर राजनीति हो रही है.वही यमुनानगर में भी यमुना नहर के हालात कुछ ऐसे ही है छठ पर्व को लेकर कार्यक्रम भी वहां रखा.यहां गंदे नालो के बीच में खडे होकर अब पूर्वांचल के लोगों को मजबूरी में सूर्य को जल चढ़ाना पड़ेगा।
बता दे कि छठ पर्व को लेकर इन दोनों यमुना नहर के घाटों की सफाई की जा रही है लेकिन यहां पर पूर्वांचल के लोग सूर्य को नमस्कार कर छठ मैया के इस व्रत की शुरुआत करेंगे वहां पर यमुना नहर का पवित्र पानी तो नहीं बल्कि शहर की गंदगी जो कि गंदे नाले के रूप में यमुना में आ रही है वहां पर ही पूर्वांचल के लोग स्नान करने के लिए मजबूर होंगे. चित्ता मंदिर घाट के पास जगह-जगह छत पर मनाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन इस 1 किलोमीटर के दायरे में तीन ऐसे गंदे नाले हैं जिनमें शहर की ज्यादातर गंदगी सीधे यमुना नहर में डाली जा रही है. हालांकि दो नाले  तो बिल्कुल खुले हैं लेकिन एक को आनन फानन में प्रशासन की तरफ से बंद तो किया गया,लेकिन वह भी लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया. नाले का गंदा पानी लोगों को दिखाई ना दे इसको लेकर घास फूस को उसे नाले के ऊपर फेंक दिया गया,लेकिन जब गंदगी तो गंदगी है इसकी बदबू से ही लोगों को एहसास हो जाता है कि यहां पर क्या है.हालांकि यह नाला भी सीधा यमुना नहर के अंदर जाता साफ दिखाई दे रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.