Shimla,Sanju(TSN)—संसद की स्थायी समिति के शिमला दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिक्षा,खेल और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।
शिमला में योजनाओं की समीक्षा बैठक
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जातीय जनगणना को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक जातिगत जनगणना का विरोध किया,लेकिन अब अगर वह इसके समर्थन में है, तो यह एक सकारात्मक बदलाव है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर इसे लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है।
आतंकवाद पर सख्त रुख
उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ऐसी सभी सख्त नीतियों का समर्थन करेगी जो राष्ट्रहित में हों।
“जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की नींव”
दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा कि जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में एक अहम कदम है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।
