दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर से कोरोना ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी में करीब 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट जेएन1 को लेकर अल+र्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी के अस्पतालों में कुछ 6157 बेड हैं, जिसमें सात मरीज भर्ती हैं।
अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके
बताया जा रहा है कि मंगलवार को कोरोना के 3 नए केस सामने आए थे। सभी मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने फिर से लोगों से चेहरों पर मास्क लगाने के लिए अपील की है। जिससे वह थोड़ा बच सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी जाने पर सावधानी बरतनी होगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में 25 दिसंबर को क्रिसमस और एक जनवरी को नए साल के चलते सख्ती से तैयारी की गई है। क्योंकि इस दिन लोग जश्न में डूबे रहेंगे। जिसके चलते उनकी स्थिति न बिगड़ जाए, उसके लिए तैयारी की गई है।
