हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव की मतगणना 13 जुलाई को 8:00 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर 14 टेबल पर कर्मचारी मतों की गणना करेंगे।इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर उपचुनाव मतगणना की रिहर्सल बाल स्कूल हमीरपुर के मतगणना केंद्र पर शुक्रवार को आयोजित हुई। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं मनीष कुमार सोनी मौजूद रहे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं मनीष कुमार सोनी ने कहा कि मतगणना की रिहर्सल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मतों की गणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी,इसके लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना होगी और 8:30 बजे ईवीएम की गणना होगी। उन्होंने बताया कि 94 मतदान केंद्र के मतों की गणना आठ राउंड में होगी और फाइनल नौवें राउंड में नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
