फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025 में कैथल की जनकपुरी कॉलोनी निवासी एक वरिष्ठ नागरिक को फेसबुक मैसेंजर पर एक महिला की आईडी से संदेश प्राप्त हुए। महिला ने खुद को यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर की निवासी बताते हुए धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई और व्हाट्सएप पर संपर्क कायम कर लिया।

विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने महिला की तस्वीरें,महंगे उपहार,हवाई टिकट और यात्रा से जुड़े फोटो भेजे।बाद में महिला ने भारत आने की बात कही। 5 मार्च को शिकायतकर्ता को एक कॉल आई, जिसमें खुद को मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी बताने वाली महिला ने बताया कि विदेशी महिला को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा होने के कारण कस्टम विभाग ने रोक लिया है।इसके बाद कस्टम ड्यूटी,क्लियरेंस चार्ज,बैंक फीस और वैट कोड के नाम पर शिकायतकर्ता से अलग-अलग खातों और मोबाइल नंबरों पर लगातार रकम जमा करवाई गई। आरोपियों ने विदेशी बैंक खाते में करोड़ों रुपये होने का झांसा देकर पैसे वापस मिलने का भरोसा दिलाया। मार्च से मई 2025 के बीच पीड़ित से कुल 8 लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।मामले की जांच के दौरान साइबर क्राइम थाना की टीम ने बीर बहादुर गुरूंग उर्फ दीपक तमंग, दीपा बिश्वाकर्मा, रेखा सुहाग तथा नाइजीरिया के नजूबे चूकवुड़ी और इटोहन मर्सी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि नाइजीरियाई आरोपी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल संचालित करते थे, जबकि अन्य आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम प्राप्त करने में मदद करते थे।एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता, विदेश से उपहार भेजने, लॉटरी, निवेश पर भारी लाभ या कस्टम शुल्क जमा कराने जैसे प्रलोभनों से सावधान रहें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.