भारी बर्फबारी से डलहौजी से खजियार मार्ग बंद… प्रशासन ने दी ये हिदायत

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- चम्बा जिला के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल डलहौजी में दो दिन पहले हुई भारी बर्फबारी से डलहौजी से खजियार को जाने वाला मार्ग बंद हो गया है. हालांकि  मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.
बर्फबारी  के बाद जहां पर्यटक डलहौजी का रुख कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर डलहौजी प्रशासन द्वारा भी पर्यटकों को हिदायतें दी जा रही है कि वह डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर बर्फ की मोटी परत पर गाड़ी लेकर ना जाए, फिसलन होने से  भी दिक्कत हों सकती है। पुलिस को भी निर्देश दिए गए है की पर्यटकों और आम लोगों को आगे जाने नही दे. पीडब्ल्यूडी विभाग को भी मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए है, ताकि सड़क बेहतर हो सके और पर्यटक आसानी से डलहौजी से खजियार जा सके ।वहीं  डलहौजी के तहसीलदार रमेश चौहान का कहना है की बर्फबारी से मार्ग बंद हुए है,उन्हे खोलने का प्रयास जारी है. डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर बर्फ की मोटी परत देखने को मिल रही है, जिसे साफ करने का कार्य किया जा रहा है. हालांकि पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए है की पर्यटकों को आगे नही जाने दें क्योंकि सड़क पर काफी फिसलन है इससे दिक्कतें हो सकती है.पीडब्ल्यूडी विभाग को भी मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से इस...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज, मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है,...

राष्ट्रपति निवास में गरिमामय ‘एट होम’ समारोह आयोजित

शिमला -: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एक भव्य ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी बिन्दु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य...

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.