काजू बर्फी से टूटी शादी, दहेज़ में मांगी FORTUNER कार, लड़का पक्ष 65 लाख रुपए का करेगा भुगतान

 हरियाणा- नारनौल- शादियों की बहुत सी ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसे सुनकर एक पल के लिए हैरानी या हंसी आती है। शादी में कुछ न कुछ ऐसी हरकत हो जाती है, जो वहां के लिए हंसी का पात्र बन जाती है, लेकिन खबर हरियाणा के नारनौल में एक शादी फेरे संपन्न होने के बाद टूट गई। खाना खाते समय दूल्हा और दुल्हन के बीच बात काजू बर्फी को लेकर झगड़ा हो गया, इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि लड़के ने लड़की को साथ ले जाने से ही इनकार कर दिया। वहीं, लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के ने अचानक से फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग रख दी, मांग पूरी न होने पर उसने लड़की को विदा होने के बाद एक हफ्ते के अंदर मा//र देने की धमकी दी.

इसके बाद मामले में पंचायत और पुलिस ने हस्तक्षेप किया, अंत में दोनों पक्षों की सहमति से फैसला हुआ कि शादी नहीं होगी। साथ ही लड़का पक्ष 65 लाख रुपए का भुगतान करेगा। जानकारी के मुताबिक नारनौल निवासी एक व्यक्ति के रेवाड़ी के गांव लाला रोहडी से प्रदीप कुमार के बेटे मणि कुमार की बारात आई. शादी की सारी रस्में विधिवत पूरी की गईं, यहां तक की फेरे भी हो गए. लेकिन, जब दूल्हा और दुल्हन साथ में खाना खाने बैठे तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. लड़की का कहना है कि लड़का उसे काजू की बर्फी खिला रहा था. जब उसने कहा कि उसे गाजर का हलवा पसंद है तो लड़के ने झगड़ा शुरू कर दिया. झगड़े के बाद परिजनों ने लड़के को समझाया।

लड़की के चाचा का आरोप है कि इस हंगामे के दौरान लड़का मणि कुमार उन्हें एक तरफ ले गया और उसने दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की, उसने कहा कि अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं होगी तो वो लड़की को विदा कर जरूर ले जाएगा, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही वो लड़की को मार देगा.

कंवल ने बताया कि लड़के को दहेज में पहले ही 15 लाख 51 हजार रुपए नकद, 11 तोले सोने के आभूषण और गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया है। इसके बाद भी उसने अचानक ऐसी मांग रख दी.मामला बढ़ जाने के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस बुलाई. पुलिस ने भी लड़के को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़का मणि नहीं माना, अंत में लड़की पक्ष के बयान के अनुसार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली, पुलिस का कहना है कि लड़के ने उनके सामने भी फॉर्च्यूनर और न मिलने पर लड़की को मार देने की बात कही। इसके बाद बुजुर्गों ने आसपास के 11 गांवों की पंचायत बुलाई, पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनी और फैसला लिया कि अब शादी तो संपन्न नहीं हो सकती. लेकिन, शादी में लड़की पक्ष का जितना भी खर्चा हुआ है, वह सब लड़का पक्ष को देना होगा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.