मंडी : धर्मवीर ( TSN)- किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के चमुखा स्थित पैट्रोल पंप के साथ मौजूद पहाड़ दरक गयी है। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण पैट्रोल पंप को नुकसान पहुंचा है। अभी इस भूस्खलन में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अगर समय रहते पैट्रोल पंप के कर्मचारी बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हा*दसा सामने हो सकता था। थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज कर हालातों का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
