प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में BPL परिवारों की आय सीमा डेढ़ लाख करने का फैसला

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस दौरान प्रदेश मंत्रीमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली  देने के बाद HIPA का नाम डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर रखने को मंजूरी दी. मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश में 118 के तहत गैर कृषि कार्य के लिए जमीन लेने पर स्टांप ड्यूटी को बढ़ा कर 18 प्रतिशत करने को मंजूरी दी है. साथ ही मंत्रिमंडल ने BPL परिवारों की आय सीमा डेढ़ लाख तक करने और प्रदेश में बांस, सफेदा और पॉपुलर के अलावा सभी प्रजाति के पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है.
हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर मौन रखा गया और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई. जगत सिंह नेगी  ने कहा कि   अटल टनल के निर्माण के लिए शुरुआती बजट का प्रावधान डॉ मनमोहन सिंह ने किया था. जगत सिंह नेगी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सूचना का अधिकार फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट और DBT जैसी योजनाएं उनके कार्यकाल में लाई गई.
BPL को लेकर प्रदेश में सर्वे करने की मंजूरी 
 जगत सिंह नेगी  ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने HIPA का नाम बदलकर डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर रखने को मंजूरी दी है. आज प्रदेश मंत्रिमंडल के सामने 43 एजेंडा चर्चा के लिए आए. जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने BPL को लेकर प्रदेश में सर्वे करने को मंजूरी दी है.  प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीपीएल परिवारों की आय को बढ़ाकर डेढ़ लाख करने का निर्णय किया है. इसके अलावा मनरेगा में 100 दिन पूरे करने वाले लोगों, मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी बीपीएल श्रेणी में शामिल करने को प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है.
118 के तहत जमीन खरीद पर स्टांप ड्यूटी 18% बढ़ी 
 जगत सिंह नेगी ने कहा कि मंत्रीमंडल ने प्रदेश में नशे पर नकेल कसने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने को मंजूरी दी है. इसके अलावा कैबिनेट ने प्रदेश में 118 के तहत गैर कृषि कार्य के लिए जमीन लेने पर स्टांप ड्यूटी को बढ़ा कर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने बांस, सफेदा और पॉपुलर के अलावा सभी प्रजाति के पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रीमंडल ने तारा देवी क्षेत्र को ग्रीन जोन बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.