दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फिर से मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें फिर से समन भेजा है। सूत्रों के मुताबिक 21 दिसंबर को उन्हें पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली श+राब नीति मामले में उन्हें 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा। इससे पहले 2 नवंबर को उनको पूछताछ के लिए ED ने नोटिस भेजा था।
बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। अब केजरीवाल से ईडी सवाल-जवाब करेंगी।
