मुंबई (एकता): बॉलीवुड के किंग यानी Shahrukh Khan हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। खास बात यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ इन दिनों रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन में वह जोरो- शोरो से लगे हुए हैं। हाल ही में किंग खान फिल्म के प्रमोशन टूर को लेकर दुबई विलेज पहुंचे, जहां उनका ग्रैंड स्वागत किया गया। फैंस उनको देखकर हूटिंग करने लगे। क्योंकि उनकी फिल्म ‘डंकी’ का क्रेज रिलीज से पहले ही सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंताजर कर रहे हैं।

Dubai पहुंचे शाहरुख खान
बता दें कि किंग खान फिल्म प्रमोशन के लिए Dubai पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे उनकी एंट्री पर ऑडियंस क्रेजी हो गई। हूटिंग और चियरिंग से पूरा ऑडिटोरियम भर गया। ग्लोबल विलेज में अभिनेता के लिए मंच पूरी तरह से तैयार किया गया था, जिससे दर्शकों को डंकी के जोश के चलते किंग खान ने अपनी फिल्म के गाने ‘लुट पुट’ में जमकर डांस किया। इस दौरान फैंस का उन्हें काफी स्पॉट मिला।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म ‘डंकी’
शाहरुख खान की फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। इसमें अभिनेता सहित सुपरटैलेंटेड बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे। फिल्म की स्टोरी काफी दिलचस्प है। अभिनेता की फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। हालांकि फिल्म एडवांस बुकिंग में धांसू कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी पैसा कमा लिया है। पहले दिन फिल्म ने 1,76,163 टिकट कमा लिए हैं। ‘डंकी’ ने एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘सालार’ को भी पछाड़ दिया है।

