दिल्ली (एकता): दिल्लीवासी अब तीसरी आंख में कैद होने वाले हैं। बता दें कि राजधानी की सड़कों पर 56 हजार सीसीटीवी कैमरे लगने जा रहे हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक योजना के तहत 1400 किमी लंबी सड़कों के दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों पर हवाओं, बारिश का कोई भी असर नहीं होगा।
खास बात यह है कि अंधेरे में भी इन कैमरों में तस्वीर आसानी से कैद हो जाएगी। इन कैमरों को लगाने पर करीब 200 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। बताया जा रहा है कि साल 2022 में बनी इस योजना को अब आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कैमरों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। 24 घंटे रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी।
