ऊना : राकेश ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में कांग्रेस पार्टी की सोमवार को अहम बैठक हुई. यह बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई थी जिसमें हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित जिला के सभी पदाधिकारी ने शिरकत की. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है,लेकिन अब हमारी सरकार एक मजबूत सरकार है. अब कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है.
विधानसभा की सभी 6 सीट और लोकसभा चुनाव में जीत का किया दावा
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की जयराम ठाकुर अपने भाषण में चार जून को केंद्र और हिमाचल में सरकार बनने की बात करते है, जबकि उन्हें भी मालूम है की कांग्रेस को सिर्फ एक सीट की जरूरत है.जबकि बीजेपी को 10सीट की जरूरत है.बीजेपी ने 6 पूर्व विधायकों को टिकट दिए जाने के बाद अब बीजेपी में खलबली मची हुई है.बीजेपी द्वारा अब अंदरूनी गुटबाजी बड़ गई है, अब बीजेपी कांग्रेस से आए हुए लोगो को स्वीकार नहीं कर रही है, जिसको लेकर अंदरूनी मीटिंग हो रही है.उन्होंने कहा की जिस प्रकार यह घटनाक्रम हुआ, उसके बाद आजाद उम्मीदवार भी पशोपेश में है.अब इनको इन चुनावो में मूहतोड़ जवाब देना है, इसलिए हम सबको इकट्ठा होकर इस चुनाव में जाना है और लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के उपचुनाव में भी जीत दर्ज करनी है.
