यमुना के इलाके में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन का प्लान तैयार,जानिए कैसे रखी जाएगी निगरानी

भावना,करनाल(TSN): करनाल सदरपुर गांव में यमुना के इलाके में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं। यहां अब अवैध खनन करने वालों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसे लेकर ड्रोन से निगरानी का पूर्वाभ्यास भी किया जा रहा हैं। इस दौरान ड्रोन ने उस इलाके में उड़ान भरी, जहां अकसर अवैध माइनिंग की शिकायत मिलती हैं। ड्रोन की मदद से रात के अंधेरे में भी उस इलाके की बेहतर वीडियो फुटेज प्राप्त हुई हैं।
अब प्रशासन के इस प्लान के तहत ड्रोन की निगरानी से अवैध माइनिंग पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में शनिवार को रात जिला प्रशासन करनाल की टीम यमुना से लगते सदरपुर गांव में पहुंची। यहां यमुना के क्षेत्र में ड्रोन ने उड़ान भरी और उस इलाके की बिल्कुल स्टीक वीडियो फुटेज उपलब्ध करवाई। इस वीडियो फुटेज में आसानी से न केवल व्यक्ति बल्कि वाहन को भी पहचाना जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अब इस ड्रोन के माध्यम से ही अवैध माइनिंग के इलाके में निगरानी की जाएगी।
करनाल में यमुना से लगते इलाकों में अकसर अवैध माइनिंग की शिकायत प्राप्त होती हैं। इसके मद्देनजर जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में डीसी अनीश यादव ने इन इलाकों में ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इसे अब अमल में लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। जल्द ही इसे रूटीन में अमल लाया जाएगा। इससे अवैध माइनिंग करने वालों पर रोक लगेगी और पुलिस को ऐसे आरोपियों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.