/ Sep 17, 2026

फोरलेन निर्माण के चलते मौ*त का NH बनकर रह गया है 4 से 8 मील तक का सफर.

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– कीरतपुर मनाली निर्माणाधीन फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी से पंडोह तक बेतरतीब ढंग से की गई पहाड़ों की कटिंग का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। आलम यह है कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 4 से 8 मील के बीच कुछ माह पहले की गई कटिंग आज भी पत्थरों के रूप में मौ*त बनकर बरस रही है।
केएमसी कंपनी व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज 
 दो दिन पहले भी मंडी से पंडोह के बीच 6 मील के पास कटिंग कर रही मशीन पर पत्थर और मलबा गिरा जिस कारण ऑपरेटर की दबने से दर्दनाक मौ*त हो गई। इससे पूर्व भी 31 जनवरी को पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौ*त हो गई और चार लोग बालबाल बचे थे। आये दिन दो पहिया व अन्य गाड़ियों पर यहां पर पत्थर गिरते आए हैं। जिस कारण लोगों ने अब इस एनएच को सुविधा नहीं मौत का एनएच कहना शुरू कर दिया  है। बता दें कि 2 दिन पूर्व हुई मशीन ऑपरेटर की मौ*त के बाद एनएचएआई व जिला प्रशासन प्रशासन की आंखे खुली और तब जाकर पहाड़ी पर हवा में लटके बड़े-बड़े पत्थरों को हटाने शुरू किया गया है।वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा इस हा*दसे के बाद फोरलेन निर्माण कार्य में लगी केएमसी कंपनी व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
हादसे के शिकारों का आरोप – सही से नहीं की जा रही पहाड़ों की कटिंग
 पंडोह से अपने परिजनों के साथ मंडी आ रहे स्थानीय निवासी यशपाल का कहना है कि मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन नहीं मौ*त का लेन बनता जा रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी 47 वर्षीय बुआ को अपनी आंखों के सामने काल का ग्रास बनते देखा। उन्होंने आरोप लगाया है कि फोरलेन का कार्य वैज्ञानिक तरीके से नहीं हो रहा है, जिसके कारण इसका खामियाजा इस सड़क पर सफर करने वालों को अपनी जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ रहा है। वहीं सात मील के रहने वाले काकू राम बताते हैं कि वह रोज इस सड़क पर सफर करते हैं और हर समय किसी अप्रीय घटना का अंदेशा बना रहता है। मनाली निवासी रमेश कुमार भी इस सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खतरनाक बता रहे हैं। वहीं आजकल रोज चार घंटे सड़क को आवाजाही के बंद रखने पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे गुड़गांव के पर्यटक विवेक कुमार का कहना है कि पहाड़ों से सभी घूमने आते हैं लेकिन यदि पहाड़ों पर इस प्रकार से खतरा मंडरा रहा हो तो उन्हें भी सफर करने में डर सा लग रहा है। आम जनता के साथ पर्यटकों ने भी सरकार से इस फोरलेन के कार्य को सही से करने की मांग उठाई है जिसमें यहां पर सफर करने वालों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.