/ May 20, 2026

पेमेंट न होने की वजह से एक महीने से बंद है मेडिकल डिवाइसेज पार्क का काम – जयराम ठाकुर

शिमला : 7 फरवरी (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की सभी समस्याओं का सरकार के पास एकमात्र इलाज है सरकार का झूठ,  कि प्रदेश में सब कुछ सही चल रहा है, ‘ऑल इज  वेल’ है।विपक्ष और प्रदेश के लोग झूठ बोल रहे हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि पेमेंट नहीं होने की वजह से हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले मेडिकल डिवाइसेज पार्क का काम एक महीने से रुका हुआ है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क हमारी सरकार का एक सपना था।जिसे हासिल करने में हमने जी जान लगाई थी।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के 2 साल से इसकी तस्वीर बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।इसी तरह के तीन अन्य प्रोजेक्ट अन्य राज्यों को भी मिले थे।मध्यप्रदेश में बन रहे मेडिकल डिवाइसेज पार्क में 36 से ज्यादा कंपनियों को भूमि का आवंटन भी हो गया है लेकिन हिमाचल में अभी निर्माण का आधा काम भी नहीं हो पाया है जबकि मार्च 2025 परियोजना पूरी होने का लक्ष्य रखा गया था।
झूठे प्रवचन से नहीं सच्चे प्रबंधन से चलती है सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात करते हुए बड़े-बड़े भाषण देती है। लेकिन प्रश्न यह है कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रोजेक्ट को लटका कर हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर कैसे बनेगा? सरकार झूठे प्रवचन से नहीं सच्चे प्रबंधन से चलती है इसलिए मुख्यमंत्री  से  आग्रह है वह झूठे प्रवचन के बजाय सच्चे प्रबंधन पर ध्यान दें और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.