शिमला, 7 फरवरी (TSN)-अमेरिका से भारतीय प्रवासियों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट किए जाने के विरोध में कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार पर ह.मलावर है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसे भारतीयों का अपमान बताया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोजगार की तलाश में अमेरिका गए भारतीयों को इस तरह हथकड़ियों में बांधकर वापस भेजना निंदनीय है।अगर बिना परमिशन के वे लोग गए थे तो भी उन्हें इस तरह बेड़ियों में बांधकर लाना शर्मनाक हैं।अन्य देशों ने जिस तरह अपना विमान भेजा उसी तरह भारत को भी भेजना चाहिए था। भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है लेकिन भारतीयों के साथ ऐसा बर्ताव सरकार के लिए शर्मनाक हैं।
