Ambala,27 October-अंबाला में आज ई-दिशा की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें सांसद कार्तिकेय शर्मा और सांसद वरुण चौधरी ने हिस्सा लिया।बैठक में कुल 83 मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों की लापरवाही और कमियों पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली बैठक में अधिकारी पूरी तैयारी और विस्तृत जानकारी के साथ आएं।सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक में की गई है।जहां-जहां कमियां पाई गईं हैं,उन्हें शीघ्र दूर करने के आदेश दिए गए हैं।साथ ही,उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी अपने कार्य में लापरवाह पाए गए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डंकी रूट से न जाएं,सही रास्ता अपनाएं
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीय युवाओं के मुद्दे पर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि युवा गलत लोगों के बहकावे में न आएं और अवैध डंकी रूट से विदेश न जाएं।उन्होंने कहा कि इससे जान और माल दोनों का नुकसान होता है।इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने छठ महापर्व की सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और समर्पण का प्रतीक है, और वे सभी को शांति, समृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
