जालंधर | शहर के 66 के.वी. अर्बन एस्टेट फेस-2 सब स्टेशन में रखरखाव कार्य के चलते 13 जून को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, यह कटौती दोपहर 12 बजे तक की जा सकती है। इस दौरान अर्बन एस्टेट फेस-2, गार्डन कॉलोनी, केशव नगर, जालंधर हाइट्स-1 व 2, मॉडल टाउन, बीएमएसएन नगर, चीमा नगर, पीपीआर मॉल, क्यूरो मॉल, रॉयल रेजिडेंसी, रमणीक नगर, मोता सिंह नगर, गुरमीत नगर, इको होम्स, गोल मार्केट, कोल्ड स्टोर एरिया, वरियाम नगर, जोहल मार्केट क्षेत्र, 66 फुटी रोड और मिट्ठापुर सहित कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जरूरी कार्य पहले से निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान कोई असुविधा न हो।
