नई दिल्ली (एकता): संसद की सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। नई संसद के बने द्वारों से अब अलग-अलग वीवीआईपी की एंट्री होगी। सूत्रों के मुताबिक नए फैसले के तहत संसद के गज द्वार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवेश कर सकेंगे। मकर द्वार से लोकसभा स्पीकर, अश्व द्वार से राज्य सभा चेयरमैन, मकर द्वार से सांसद और मंत्रियों की एंट्री होगी। हालांकि पहले मकर द्वार से अधिकारी भी एंट्री करके थे जो कि अब नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि अधिकारी सिर्फ शार्दुल द्वार से और गरुड़ द्वार से मीडियाकर्मियों की एंट्री होगी। इसके अलावा संसद में बुधवार की घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को नया रूप दिया गया है, जिसमें सांसदों, स्टाफ सदस्यों और प्रेस के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार आवंटित किया गया।
