त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे,जबकि पेयजल सुविधा को भी बेहतर बनाया जाएगा।

धर्मशाला वन मंडल के डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि त्रियुंड धौलाधार लैंडस्केप का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता तथा इको-टूरिज्म गतिविधियों के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि यह एक संरक्षित वन क्षेत्र है,इसलिए यहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सीमित स्तर पर ही किया जाएगा,ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक पहचान और जैव विविधता सुरक्षित रह सके।उन्होंने बताया कि त्रियुंड ट्रैक एक एडवेंचर गतिविधि है,इसलिए केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्षम लोगों को ही इस ट्रैक पर जाना चाहिए।पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग ने ट्रैक पर वायरलेस संचार प्रणाली शुरू कर दी है,जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके। इसके अलावा त्रियुंड और करेरी में पांच-पांच स्ट्रेचर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में घायल ट्रेकर्स का शीघ्र रेस्क्यू किया जा सके।

वन विभाग के अनुसार इस वर्ष ट्रैक पर गज़ीबो,रेन शेल्टर और आकर्षक प्रवेश द्वार जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लाका से त्रियुंड तक पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना भी तैयार की गई है।इस परियोजना के लिए ₹15 लाख का ऋण स्टेट इको-टूरिज्म सोसायटी से प्राप्त हो चुका है,जबकि शेष धनराशि के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का आश्वासन मिला है। विभाग का कहना है कि मानसून समाप्त होने के बाद विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे आने वाले पर्यटन सीजन में ट्रैक पर पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा बालकनाथ मंदिर विवाद पर सियासत गरम, अभय चौटाला ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INLD के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और गौशाला से दानपात्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी,पेपर लीक,नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर लगातार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.