RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था परिवर्तन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयासों से भाजपा बौखला गई है।

सोलन जिले के क्यारीघाट के होटल मेघदूत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ लॉन्च किया और नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक और सस्ती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए लगातार फैसले ले रही है,जिससे भाजपा बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) बंद करवाने की पैरवी कर प्रदेश के हितों को नुकसान पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय भाजपा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर सवाल उठाती थी,लेकिन आज हिमाचल के पास 500 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा तैयार है।उन्होंने बताया कि 297 नई इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न डिपो में भेजी जा चुकी हैं। इन बसों के संचालन से प्रति किलोमीटर 40 से 50 रुपये तक की बचत हो रही है,जिससे एचआरटीसी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने और 2030 तक प्रदेश की परिवहन व्यवस्था के व्यापक आधुनिकीकरण का लक्ष्य तय किया है।इसी दिशा में इस वर्ष 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी और भविष्य में 100 हाइड्रोजन बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और एक बार चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.