World Cup फाइनल में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां !

अहमदाबाद (एकता): विश्व कप फाइनल इस बार जरा हटके होने वाला है। किक्रेट फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारों में भी काफी क्रेज देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (19  नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस बार फाइनल में ग्लैमर का तड़का लगेगा। बताया जा रहा है कि काफी समय बाद मैच में कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

 

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में मौजूद होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दोनों के अलावा ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले  सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आ सकती हैं। आखिरकार दोनों टीमें 20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने नजर आएंगी। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया की नजर बदला लेने पर है। स्टेडियम में मैच देखने के लिए सवा लाख दर्शक मौजूद रहेंगे। उनके अलावा कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।


इन क्रिकेटरों की पत्नियां भी आ सकती हैं नजर

बता दें कि इस बार विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रीति नारायण भी नजर आ सकती हैं।

सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था 

आखिरकार भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी फाइनल में जगह बना ही ली। अब 20 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी।

हार का बदला लेगी टीम इंडिया 

बताया जा रहा है कि भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेगी। अब देखना होगा कि टीम इंडिया अपनी हार का बदला ले पाती है या नहीं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.