उज्जैन (एकता): विश्व कप फाइनल को लेकर हर किसी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश भर की निगाहें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाे फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ हर कोई इसके लिए दुआं कर रहा है। देश भर में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। खास बात यह है कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा की गई।

बताया जा रहा है कि रविवार ( 19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा, ‘आज भारत खेल के क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में विश्वगुरु बने, हमें उम्मीद है कि भारत फाइनल मैच जीतेगा।’
इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच बड़ा मजेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
