कांग्रेस पूर्व विधायक ने मंत्री मूलचंद शर्मा पर क्षेत्र के विकास को लेकर लगाए आरोप

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने “हरियाणा मांगे हिसाब” मुहिम के तहत अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान  मंत्री मूलचंद शर्मा पर क्षेत्र के विकास को लेकर आरोप लगाए कि  उन्हें होटल बनाने और प्रॉपर्टी बढ़ाने के अलावा क्षेत्र की जनता का कोई ख्याल नहीं है. वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को लेकर कहा कि इस बजट में हरियाणा को कोई स्थान नहीं दिया गया । उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे हरियाणा की विधानसभाओ से कांग्रेस के मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और विधायकों से “हरियाणा मांगे हिसाब” मुहिम के तहत आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए खास तौर से विकास कार्यों को लेकर हिसाब मांगना शुरू कर दिया है ।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए शारदा राठौर ने बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक एवं उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यकाल को लेकर उन पर विकास कार्यों की अनदेखी के अलावा अन्य कई आरोपों की झड़ी लगा दी । उन्होंने शहर की गंदगी, जलभराव, सीवर पानी और सड़कों के मुद्दों के साथ-साथ जाम की स्थिति पर बात की। कानून व्यवस्था की स्थिति और स्कूलों में टीचरों की कमी के अलावा शहर की सड़कों पर घूम रहे हजारों आवारा पशुओ को लेकर मंत्री पर ह*मला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा कानून है कि मंत्री का भाई सरकारी गाड़ी में घूमता है। शारदा ने कहा कि वह सभी ऐसे मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में जरूर विकास हुआ है,लेकिन वह सिर्फ मंत्री और मंत्री के परिवार का हुआ है। पेश किए गए बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बैसाखियों पर चल रही केंद्र की सरकार ने बजट में हरियाणा को कोई स्थान नहीं दिया।उनका कहना था कि हम जनता के बीच जा रहे हैं और जनता मन बना चुकी है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.