पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)-पंचकुला नागरिक अस्पताल के बाहर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा प्रधान विनीता बांगड़ जिला प्रेजिडेंट ने बताया कि नर्सिंग अलाउंस के लिए प्रोटेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नर्सिंग अलाउंस सेंटर गवर्नमेंट द्वारा 1998 से दिया जा रहा है और तभी से हम इसके लिए फाइट कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सेंट्रल गवर्नमेंट का नर्सिंग अलाउंस उस समय 1600 रुपए था जो कि अब बढ़कर 9000 पहुंच चुका है। ऐसे में 7200 रुपये अलाउंस दिया जाए.
विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ को सम्मान के रूप में ग्रुप बी में जोड़ा जाए क्योंकि कोरोना काल के दौरान सबसे ज्यादा हमारे नर्सिंग स्टाफ ने दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटियां दी थी।उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी बातें नहीं मानती तो कल हम 2 घंटे की हरियाणा भर में राज्य स्तर पर हड़ताल करेंगे और अगर सरकार तब भी मांगे नहीं मानती तो सीएम आवास का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।उन्होंने बताया कि फिलहाल इमरजेंसी सुविधा जारी रहेगी और अगर सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाती तो हम सभी प्रकार की सुविधाएं बंद कर देंगे यदि हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे तो इसकी जिम्मेवार पूर्ण रूप से सरकार की होगी।
