कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने मंत्री असीम गोयल के लटके प्रोजेक्ट्स पर उठाए सवाल

अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने अंबाला में प्रेसवार्ता कर मंत्री असीम गोयल के लटके प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाए और कहा वे श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि  असीम गोयल लगातार दौरे कर घोषणाएं कर रहे हैं, जो बता रहा है कि यह सिर्फ चुनाव नजदीक हैं और चुनावी घोषणाएं चल रही है।उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावो में दो महीने का समय रह गया है। जैन ने परिवहन मंत्री असीम को निशाना बनाते हुए कहा अगर हम मंत्री का ट्रेक रिकार्ड देखें तो ऐसा नहीं लगता कि जो नई घोषणाएं किसी भी हालत में पूरी होगी। क्योंकि पुरानी घोषणाएं अंबाला शहर को लेकर थी वह या तो कागजों में रह गई या आधी अधूरी है।
श्वेत पत्र करें जारी… बताए अब तक अंबाला में कब कब कितनी घोषणाए हुई
रोहित जैन ने कहा मंत्री असीम गोयल लगातार अंबाला में दौरे कर रहे हैं। जो घोषणाएं कर रहे है वह नहीं लगता कि दो महीने में पूरी भी होगी। चुनाव आते ही इनके द्वारा जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से मंत्री को कहना चाहते हैं कि श्वेत पत्र जारी करें कि अब तक अंबाला में कब कब कितनी घोषणाए हुई। उसका टाइम पीरियड क्या था। कब तक कमपलिट होनी थी और आज रिवाइजड बजट कितना है। कोई भी घोषणा 3 करोड़ के लगभग शुरू हुई थी। जो एस्टीमेट नया आया है वह लगभग 32 करोड़ रुपए है। दस गुणा एस्टीमेट बढ़ गया है। परंतु सभी प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। जो घोषणा इन्होंने की है उसके लिए श्वेत पत्र जारी होना चाहिए कि जो बजट बढ़ा है वह कब कब और कितना बढ़ा है। ताकि अंबाला की जनता को पता लग सके कि धरातल पर इन्होंने कितना काम किया है। अंबाला के विकास या प्रोजेक्ट की बात आती है तो अंबाला का विकास कहीं ना कहीं झूठी लड़ाई में भटक जाता है। जनता यह पूछना चाहती है कि “आपका रिश्ता क्या कहलाता है”।
कांग्रेस की सत्ता  आई तो लिया जाएगा  हर प्रोजेक्ट का हिसाब
रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहना चाहता हूं कि मंत्री अपने श्वेत पत्र में यह बातें लिखे या न लिखें। अगर कांग्रेस की सत्ता  आई तो हर प्रोजेक्ट का हिसाब लिया जाएगा और जांच करवाई जाएगी कि कितना भ्रष्टाचार किस प्रोजेक्ट में हुआ है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अम्बाला में सफाई व्यवस्था पर कहा ये 
नाले नालियों के मुद्दे को लेकर भी रोहित जैन ने कहा कि हर बड़े बड़े वादे किए जाते हैं कि नाले साफ हो जाएंगे। हम अंबाला में रहकर नाले नालियों की ही बात कर रहे हैं। 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद अभी तक कोई ऐसा प्लान नहीं है कि नाले नालियों और गंदगी से मुक्ति मिले। चारों तरफ कूड़ा करकट फैला है उसके लिए कोई सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कोई स्कीम नहीं है। श्वेत पत्र में मंत्री इन बातों का जवाब दें।  रोहित जैन ने कहा 10 साल में अंबाला शहर में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।जो नगर निगम था वह नर्क निगम बन गया है। आज लोग एनडीसी, परिवार पहचान पत्र और प्रोपर्टी आईडी के लिए लाइनों में लग रहे हैं। इन सब चीजों से शहर को मुक्ति मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.