/ Aug 30, 2026

पूर्व मंत्री राम लाल मार्कण्डे ने शुरू किया चुनावी अभियान…लाहुल स्पीति से बतौर आज़ाद चुनाव लड़ने की घोषणा

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- लाहौल स्पीति की जनता के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया है और अब उस अन्याय का बदला लेने का समय आ गया है। लाहौल स्पीति की जनता के आशीर्वाद से अब मैं आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं। लाहौल स्पीति के उदयपुर उपमंडल में पहुंचे भाजपा से बागी हुए पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने भी अब अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है।
1500 रुपए मामले में सीएम सुक्खू को भी घेरा
 उदयपुर उप मंडल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि पहले भाजपा के नेताओं ने कहा कि उन्हें टिकट दिया जा रहा है और उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा भी उन्हें टिकट देने के बारे में बात की गई। लेकिन कांग्रेस ने भी उन्हें टिकट नहीं दिया। जब वह लाहौल घाटी पहुंचे तो यहां की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया और जनता के समर्थन पर भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को घेरते हुए कहा कि वह आज हर जगह कह रहे हैं कि लाहौल स्पीति की महिलाओं को ₹1500 दिए जा रहे हैं। जबकि यह मात्र 1000 से कम महिलाओं को मिल रहे हैं। लाहौल स्पीति में महिलाओं की संख्या हजारों में है और इस तरह का भ्रामक बयान देकर वे प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि इससे पहले भी वह लाहौल स्पीति की जनता के साथ थे और आने वाले समय में भी वे लाहौल स्पीति की जनता के साथ रहेंगे। ऐसे में 13 मई को केलांग में वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं और लाहौल के अलावा स्पीति घाटी के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का भी दौरा किया जाएगा। ताकि लाहौल स्पीति के विकास की गति जो कांग्रेस सरकार में रुकी हुई है उसे फिर से समान धारा में लाया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.