/ Oct 13, 2026

अच्छी खबर! WhatsApp में आ रहा है गजब का फीचर, अब यूजर्स HD में शेयर कर सकेंगे Status

दिल्ली (एकता): WhatsApp एकदम free messaging app है, जिसका इस्तेमाल सभी लोग इंटरनेट के जरिए chatting और video calling के लिए करते हैं। आज के समय में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण व लोकप्रिय app बन चुका है, क्योंकि इसे यूज करना बहुत ही आसान होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसका इस्तेमाल करना आसानी से जल्दी ही सीख जाते हैं। आज हम WhatsApp के माध्यम से बिना पैसे खर्च किए ही किसी से कोई भी documents, photos और voice message प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है।


व्हाट्सएप पर अब HD में कर सकेंगे स्टेटस शेयर

खास बात यह है कि व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। अगर आपको पता चले कि व्हाट्सएप पर अब HD में स्टेटस शेयर कर सकेंगे तो कैसा लगेगा। जी हां, जल्द ही आप एचडी में स्टेटस शेयर कर सकेंगे। WhatsApp इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर काम कर रहा है। आप गूगल प्ले-स्टोर से नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फीचर को WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.26.3 पर देखा जा सकता है। इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए अपडेट के बाद यूजर्स स्टेटस में भी एचडी फोटो और वीडियो अपलोड कर सकेंगे। यूजर्स 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले फोटो-वीडियो को स्टेटस में अपलोड कर सकेंगे। फिलहाल यह 480 पिक्सल तक ही सीमित है। सबसे खास बात यह है कि यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक भी सुन सकेंगे। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग मोड में है। इस फीचर के आने के बाद आईफोन यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन और ऑडियो म्यूजिक भी शेयर कर सकेंगे। जो कि काफी बड़ी बात है।


व्हाट्सएप से क्या-क्या फायदा है?

इस समय वॉट्सएप का प्रयोग हर कोई करता है। WhatsApp से लोग आपस में जुड़े रहते हैं। यह एक पॉपुलर messaging app है जिसके बारे में सभी लोग सुनते रहते हैं और वह internet यूज करने वाला हर कोई इस्तेमाल भी करता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.