उत्तराखंड (एकता): उत्तराखंड में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। बता दें कि सम्मेलन में पीएम मोदी पहाड़ी लुक में नजर आए। उन्होंने पहाड़ी टोपी और वास्केट पहनी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के देहरादून पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका खास स्वागत किया। बताया जा रहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन कर आगाज कर दिया गया है। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए आज शुक्रवार से सम्मेलन शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले मोदी ने यहां रोड शो किया। यहां वह शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस दौरान सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद हैं। खास बात यह है कि सम्मेलन की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। वहीं दूसरी ओक मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने समिट में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई है।
आज 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा गया है। लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। निवेश के लिए अभी तक 3 लाख करोड़ रुपए एमओयू हो चुके हैं। वहीं लिए जोन-ए में 5000 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। खास हस्तियों के लिए सोफे लगाए गए हैं। उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। तीन श्रेणियों- प्लेटिनम, गोल्ड, डायमंड में व्यंजन परोसे जाएंगे। इन श्रेणियों के लजीज व्यंजन छह किचन में तैयार किए जाएंगे। मेहमानों के लिए काफी अच्छे इंतजाम किए गए हैं।
