रोहतक (एकता): रोहतक वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शनों का दीदार सप्ताह में 4 दिन तक कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक अब बठिंडा से रोहतक होते हुए अयोध्या तक फरक्का एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तक चलेगी। हालांकि पहले ट्रेन दिल्ली से मालदा तक आती थी लेकिन अब इसका रूट बदल गया है। अब यह ट्रेन रोहतक से होकर गुजरेगी। रोहतक वासियों को इसका लाभ नए साल में मिलने वाला है। नए साल पर इसकी समय सारिणी जारी हो सकती है। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया।
हर रोज 40 हजार यात्रियों का होता है आवागमन
जानकारी के मुताबिक गोहाना, जीद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। हर रोज 40 हजार से ज्यादा यात्रियों का आना-जाना रहता है। क्योंकि पीजीआईएमएस व कई शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी संख्या में मरीजों तथा विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है।
